Advertisement

ब्लास्टिंग सेफ्टी सेमिनार का आयोजन

बोकारो थर्मल। गोबिंदपुर कोयलरी स्वांग सी खदान के प्रथम पाली में ब्लास्टिंग सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कथारा क्षेत्र के जी एम ऑपरेशन संजय प्रशाद, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी विनोद, के के झा, खान प्रभारी राकेश कुमार संगठन पदाधिकारी राजदेव प्रशाद 1/2 खदान के खान प्रभारी देवनंदन कुमार वर्क मैन इनस्पेक्टर आर पी मंडल इत्यादि के द्वारा ब्लास्टिंग के संबंध में सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गयी।

जिसमें सभी संबंधित आव्रमैन, माइनिंग सरदार ब्लास्टिंग कामगारों को बताया गया कि ब्लास्टिंग से पहले फेस को अच्छी तरह से ड्रेसिंग करके तथा मिस्फायर संबंधी जांच करने के पश्चात ही होल लगाया जाए एवम ब्लास्टिंग के पश्चात स्वत फायर सरदार सुरक्षित करेगे की ब्लास्टिंग में कोई मिस्फायर नही छुटा हो यदि छुटा है तो उसका सुरक्षित रह के हैंडलिंग करेगे और उसके पश्चात ही ऑल क्लियर देगे। मौके पर यूसुफ अंसारी, गोला प्रजापति, राजेन्द्र रविदास, बिरशाही रविदास, रेवा लाल बेदिया, मोहन रवानी दीपक साव सहित दर्जनों कामगर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *