Advertisement

गोमियां में होल्डिंग टेक्स को लेकर सर्वेक्षण

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में घोषित नगर परिषद होल्डिंग टेक्स वसूली के लिए जोरशोर से सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1, 4, 5 ,11, 12 ,13 ,14, 15, 16 में सर्वे पूर्ण हो चुका है। वार्ड क्रमांक 17 का सर्वे अभी चल रहा है। सर्वे टीम प्रमुख विनय तिवारी ने 5 अगस्त को जगत प्रहरी को बताया कि यह सर्वे (एस यू डी ए) स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से हो रही है।

इसमें कच्चे-पक्के और एडवेसटस सीट मकानों की बारीकी से सर्वे की जा रही है। इसमें सालाना टेक्स का प्रावधान रहेगा। सभी प्रकार की छोटी बड़ी दुकानों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य होगा। सभी मकानों का होल्डिंग नंबर नया और अलग होगा। सर्वे टीम में टेक्स कलेक्टर रोशन तिवारी और अजय रवानी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया की टेक्स कलेक्शन को लेकर रहीवासियों के मन में भ्रम फैल चुका है, जो की पूरी तरह से गलत है। जिन का मकान ढाई सौ स्क्वायर फीट तक है, वह टेक्स के नियम से बाहर रहेंगे। सर्वे का काम पूरा होने पर इसकी रिपोर्ट झारखंड सरकार के पास भेज दी जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होते ही टेक्स वसूली का कार्य चालू हो जाएगा।

इस संबंध में पलिहारी गुरुडीह के मुखिया ललिता देवी से पूछे जाने पर बताया कि सर्वे किस आधार पर हो रहा है यह पता नहीं और ना ही हमारे पास किसी तरह का संबंधित विभाग का कोई पत्र प्राप्त हुआ है। मुखिया को विकास कार्य के लिए फंड अभी भी मिल रहा है। ऐसी अवस्था में होल्डिंग टैक्स का सर्वे समझ से परे है। नगर परिषद का गठन होने पर क्षेत्र के रहिवासियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *