Advertisement

सीसीएल स्वांग परियोजना का चक्का जाम सफल

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा कोयला कम्पनी में 2 से 4 जुलाई तक तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन स्वांग कोलियरी परियोजना में हड़ताल का व्यापक रहा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए ट्रेड युनियन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार त्रिपाठी ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा था।

मजदूर हितो की लिए केन्द्र सरकार की नितियो के खिलाफ स्वांग (Swang) कोलियरी में मजदूर नेता अंजनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार कमर्शियल माइनिंग चालू न करे, सीएमपीडीआई को अलग करने का साजिश बंद हो,साथ ही नियमावली 930,940,950 को अतिशीघ्र लागू किया जाए ताकि असमर्थ मजदूरो को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जितने भी कोल ब्लॉक नीलाम हुए एक भी चालू नही हो पाया। एक बार फिर से केंद्र सरकार कोल ब्लॉक नीलाम करना चाह रही है।

सवाल है कि कोल इंडिया द्वारा जो सुविधा मिल रही है यथा वेलफेयर, सी एस आर, मेडिकल सहित अन्य सुविधा है क्या निजी कंपनी उन सुविधाओ को देने का कार्य करेंगे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि तीन दिन के हड़ताल को केन्द्र सरकार की गलत नितियो के खिलाफ सफल बनायेगे। मौके पर मजदूर नेता भीम लाल यादव, रामेश्वर साव, उत्तम कुमार, हेमलाल महतो, अर्जुन, गौतम राम, राजकुमार, गोपाल नोनिया आदि ने भी संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *