Advertisement

उपायुक्त के निर्देश पर बोकारो व् चास में चला विशेष जांच अभियान

प्रतिनियुक्त फ्लाइंग टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चलाया गया अभियान

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। वैश्विक महामारी COVID-19 के बढ़ते संक्रमण तथा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन को ध्यान में रखकर बोकारो उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर 29 जुलाई देर शाम से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त को ऐसी सूचना मिल रही थी की शाम होने पर लोगों की भारी भीड़ बाजारों तथा दुकानों पर देखने को मिलती है।

इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर चास एसडीओ शशि प्रकाश सिंह द्वारा फ्लाइंग टीम के माध्यम से विशेष अभियान बोकारो स्टील सिटी के सभी सेक्टरों में तथा चास नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के माध्यम से चलाया गया। इस दौरान कई लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने तथा मास्क नहीं पहनने पर दंडित भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *