Advertisement

श्री हनुमान जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। सेवा भारती झारखंड के प्रांत कार्यालय सेवा निकेतन बिरसा चौक राँची में स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान बैठकों ने धूमधाम से बजरंग बली की पूजा-अर्चना के साथ सामुहिक सुंदर कांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यहां विश्व कल्याण हेतु सामुहिक हवन किया गया। मौके पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। फिर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस पूजा कार्यक्रम के यजमान अनिरुद्ध कुमार, सह सचिव, सेवा भारती, राँची महानगर सपत्नी थे।

साथ ही इस चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर सेवा भारती झारखंड के प्रान्त कार्यालय “सेवा निकेतन ” का स्थापना दिवस भी हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के मुख्य ट्रस्टी गुरुशरण प्रसाद, सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश केजरीवाल, संयुक्त सचिव ऋषी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र, गिरीश मल्होत्रा, श्याम टोरका, विनोद गढ्यान, डॉ सूर्यमणि सिंह, श्रीमती अरुणा सिंह, निशी जयसवाल, कंचन प्रभा सहित नगर के सैकड़ों भक्तजनों की उपस्थिति रही।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *