सच्चे मन से कामना करने वाले की मनोकामना पूर्ण करते हैं ईश्वर-राजू पांडेय
ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन लगने के बाद लोग अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी घर में नहीं मना कर या तो मंदिर में भगवान की पूजा कर मनाते हैं या फिर जरूरतमंदों को भोजन देकर मनाते हैं। इसी कड़ी में सावन के चौथे सोमवार 27 जुलाई की संध्या तेनुघाट के रहिवासी ममता देवी अपने पुत्र सत्यम के जन्मदिन की पार्टी पहाड़ी मंदिर में श्रृंगारी पूजा कर मनाया।
इस मौके पर शाम को पुजारी एवं भक्तजनों द्वारा मंदिर को धोकर साफ किया गया। यहां स्थापित भोलेनाथ के शिवलिंग, माता पार्वती, श्री गणेश, नंदी, बजरंगबली की मूर्ति को सजाया गया। उसके बाद भक्तगणों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन के बाद भगवान का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी राजू पांडेय ने बताया कि पहाड़ी शिव मंदिर की आस्था है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान से प्रार्थना करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यहां लोग सोशल डिस्टेंस का पालन कर पूजा करते हैं।
मौके पर उपस्थित स्थानीय मुखिया रेखा सिन्हा, वकील प्रसाद महतो, शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, पूनम सिन्हा, मोलेश्वर प्रसाद, तेनुघाट उपकारा के जेलर देवनाथ राम, सुबोध कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, उदय कुमार सिंह, अनिल प्रजापति, प्रताप कुमार, जितेंद्र प्रसाद, कपिल कुमार, मिकी कुमार सहित अन्य लोगों ने पूजा में अपना सहयोग दिया तथा सत्यम को जन्मदिन की बधाई दिया।
![]()













Leave a Reply