Advertisement

मुखिया ने करायी पंचायत क्षेत्र में सेनिटाइजेशन

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) की रोक-थाम को लेकर तेनुघाट की मुखिया काफी गंभीर हैं। इसे लेकर 19 जुलाई को तेनुघाट (Tenughat) पंचायत के कॉलोनी में पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा के द्वारा सेनेटाइज करवाया गया।

मालूम हो कि कोरोना के चलते पंचायत के रहिवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों में डर है कि कहीं किसी को बीमारी नहीं हो जाए। जिससे न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार व् अगल-बगल के लोगों में भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।

जिसे लेकर तेनुघाट पंचायत मुखिया के द्वारा कॉलोनी को सैनिटाइज कराया गया। मौके पर निशू सिन्हा, सत्यम कटरियार, कौस्तुभ कृष, शिवम कटरियार, आर्या अरुण, अभिनित नन्दन, श्रुति कुमारी, अनिकेत नन्दन, शैली कुमारी, टुकटुक कुमार, मिस्टर गंझु सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *