Advertisement

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी

साभार/ रांची। चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के कारण शनिवार को रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। इससे पहले चारा घोटाले के चौथे मामले में आज फैसला आने वाला था जिसे टाल दिया गया है। केस की अगली सुनवाई सोमवार को तय है।

बता दें, यह मामला दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है। दुमका कोषागार से करीब 3.76 करोड़ रुपये की अवैध निकासी को लेकर सीबीआई ने 1996 में एफआईआर दर्ज की थी। राशि की निकासी 1995 से 1996 के बीच हुई थी। मामले की जांच के बाद सीबीआई ने 11 अप्रैल 1996 को रिपोर्ट दर्ज की थी। चारा घोटाले में लालू प्रसाद के खिलाफ पांच मुकदमे सीबीआई ने दर्ज किए है।

इसे पहले फरवरी के अंतिम हफ्ते में घोटाले के पहले मामले देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी पर लालू की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में दायर एक याचिका को खारिज कर दिया गया था। इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो को साढ़े तीन साल की जेल और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस सजा के बाद लालू के पास हाई कोर्ट से जमानत लेने का विकल्प था जिसके आधार पर लालू ने झारखंड हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी।

चारा घोटाले के तीसरे मामले में लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार गबन मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने लालू यादव पर 10 लाख और जगन्नाथ मिश्रा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *