Advertisement

इनामी उग्रवादी संतोष यादव गिरफ्तार

साभार/ रांची। गुमला के कामडारा में बीते दिन सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में जख्मी उग्रवादी और दस लाख का इनामी संतोष यादव उर्फ़ टाइगर को घायल अवस्था में रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे रांची के पंडरा इलाके के अपने घर से पुलिस ने पकड़ा। उसके शरीर मे दो गोलियां लगी हुई हैं। एनकाउंटर स्‍थल से जान बचाकर भागने में कामयाब रहा संतोष यादव इलाज के लिए घर आया था।

पुलिस ने मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल पकड़े गए कमांडर को इलाज के लिए उसे रिम्स के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी पत्नी भी उसके साथ है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। पीएलएफआइ उग्रवादी संतोष यादव पिजा शम्भु यादव, गांव- चानी, थाना-लावालोंग, जिला- चतरा का स्‍थायी निवासी है। टाइगर वर्तमान में पीएलएफआइ में जोनल कमांडर है। इसपर भी झारखंड पुलिस ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है।

बता दें कि झारखंड के गुमला में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में तीन उग्रवादियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो एके 47 सहित कुल सात असलहे, एक लाख से अधिक रुपये, 50 मोबाइल, दो वायरलेस व 100 सिम कार्ड बरामद किए थे। जानकारी के अनुसार पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ता के साथ कोबरा बटालियन 209 और गुमला खूंटी पुलिस की हुई भीषण मुठभेड़ में तीन हार्ड कोर उग्रवादी रविवार की सुबह में ढेर हो गए थे। हालांकि चौथे उग्रवादी को भी तीन चार गोलियां लगने का कोबरा बटालियान दावा कर रही थी। वह उग्रवादी ही पीएलएफआइ का जोनल कमांडर और दस लाख रुपये का इनामी उग्रवादी संतोष यादव उर्फ टाइगर है। जिसकी पुलिस को तलाश थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रांची के पंडरा इलाके के उसके घर से साेमवार अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उसके पेट में दो गोलियां लगी हैं। पुलिस गंभीर हालत में उसे रिम्‍स ले गई है। वहां इलाज के लिए आइसीयू में भर्ती किया गया है। मारे गए एक उग्रवादी की पहचान दस लाख के इनामी गुज्‍जु गोप के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान के बाद घटना स्थल से दो एके 47 रायफल, 315 बोर की दो रायफल, एक विदेशी पिस्टल, नाइन एमएम की एक पिस्टल, एक देशी कार्बाइन, बड़ी संख्या में कारतूस, लेवी के रूप में वसूले गए एक लाख रुपये से अधिक की राशि, केनवूड कंपनी के दो वायरलेस सेट, दो आधुनिक चार्जर, पचास से अधिक मोबाइल सेट, सौ के आस पास सिम कार्ड एवं दैनिक उपभोग की वस्तुएं व पीट्ठू बरामद हुए हैं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *