Advertisement

स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाता रामरतन उच्च विद्यालय

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। एक ओर जहाँ केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता मामले में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये झारखंड राज्य के बोकारो जिला को प्रथम स्थान का दर्जा देकर यहां के उपायुक्त राय महिमापत रे को सम्मानित किया है वहीं दूसरी ओर बोकारो (Bokaro) जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय से महज एक किलोमीटर की दुरी पर स्थित रामरतन उच्च विद्यालय (Ramratan High School) के मुख्य द्वार के दोनों छोर पर कचरे का ढेर सरकार के दावो की पोल खोल रहा है।

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर (Phusro Nagar) पर्षद क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले इस विद्यालय के आसपास की साफ सफाई की चिंता न तो विद्यालय प्रबंधन को है और न ही नगर पर्षद को। जिसके कारण यहां बर्षो से लगा कचरे का ढेर सरकारी स्वच्छता के दावो को मानो खुली चुनौती दे रहा है। इस विद्यालय में अध्ययनरत छात्रो की माने तो उन्हें इस कचरे के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके कारण यहां विद्यालय परिसर में मच्छरों का प्रकोप बना रहता है।

ज्ञात हो कि दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बेहतर स्वच्छता कार्य करने के लिये बोकारो जिला को प्रथम पुरस्कार से केंद्र सरकार द्वारा जिला उपायुक्त रे को शील्ड व् प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है। यह बोकारो वासियो के लिये हर्ष का विषय है। लेकिन इस तारीफ पर ग्रहण लगा रहा है रामरतन उच्च विद्यालय के समीप पड़ा यह कचरे का ढेर।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *