Advertisement

जय श्रीराम के नारो से गूंजा वातावरण

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। प्रशासनिक चौकसी के साथ हिंदू धर्मावलंबियो का महान पर्व रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जगह-जगह अखाड़ों में रामभक्तो ने जय श्रीराम के नारो से संपूर्ण वातावरण को गुंजायमान बना दिया। कई अखाड़ो में रामभक्तो द्वारा नये नये करतब का प्रदर्शन किया गया।
रामनवमी के अवसर पर बोकारो जिला के हद में कथारा शिव मंदिर प्रांगण में रामभक्तो ने पारंपरिक अस्त्र लाठी व तलवारबाजी का अद्भुत प्रदर्शन किया।

यहां मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक बी के सिंह, विशिष्ट अतिथि कथारा वाशरी पीओ आर के मिश्रा, कोलियरी पीओ जेएन गुप्ता, मजदूर नेता अजय कुमार सिंह, समाजसेवक दशरथ महतो, बैरिष्टर सिंह, विनय सिन्हा, राजेश शर्मा, विश्वनाथ राज, राजेश कुमार पांडेय आदि ने शस्त्र खेल का प्रदर्शन कर जय श्रीराम का नारा लगाया तथा लोगो को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

जारंगडीह बाजार मैदान में स्थानीय पीओ ए के रॉय, अधिकारी सुरेंद तिवारी, मुखिया मो.इम्तियाज, समाजसेवक चंद्रशेखर झा, चंद्रमोहन सिंह, नागेश्वर विश्वकर्मा, गौतम राम, शार्दुल सिंह आदि ने लोगो को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। यहां विभिन्न अखाड़ो से एक से बढ़कर एक झांकियां निकाली गयी। करगली बाजार स्थित रामनवमी अखाड़ा में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों से आये रामभक्तो ने जुलूस व् झांकी निकाली तथा शस्त्र प्रदर्शन किया।

यहां मुख्य रूप से बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, अखाड़ा कमिटी के कृष्ण कुमार, दिलीप अग्रवाल, उत्तम सिंह, युगेश तिवारी आदि ने अखाड़ा में आये लोगो को रामनवमी की बधाई दी।
रामनवमी को शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिये बोकारो जिला प्रशासन द्वारा पुरे बोकारो जिला में 256 दंडाधिकारी, 305 पुलिस पदाधिकारियों सहित 1300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी।

लगभग आधा दर्जन कंट्रोल रूम बनाया गया था। इसके अलावा बोकारो डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल, एसपी कार्तिक एस, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, जिला परिवहन अधिकारी संतोष कुमार गर्ग आदि अधिकारीगण नियंत्रण कक्ष से स्थिति की जानकारी ले रहे थे।ताकि शरारती तत्वों से त्वरित निबटा जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *