Advertisement

भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया धूमधाम से

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) और आसपास के क्षेत्रों में भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन भाई बहनों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने जहाँ अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा करने की मन्नत मांगी वहीं भाईयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया।

बताते चलें कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार पिछले साल की तरह उत्साह नजर नहीं आया। क्योंकि दूर-दूर से जो भाई-बहन आकर रक्षाबंधन त्योहार मनाते नजर आते थे। वह इस बार कोरोना महामारी के कारण बहुत कम नजर आए।

सिर्फ अड़ोस पड़ोस के भाई बहन एक दूसरे से रक्षाबंधन में मिलते ही नजर आएं। दूरदराज से जो आते थे वह भाई बहन एक दूसरे से नहीं मिल पाए। सिर्फ मोबाइल पर ही एक दूसरे से बात करके संतोष की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *