Advertisement

अवैध गुटखा व् पान मसालों के खिलाफ छापेमारी

छापामारी दल ने दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने की दी सलाह

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में चास के अनुमंडलाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर 14 जुलाई को चास नगर निगम अंतर्गत कई क्षेत्रों में प्रतिबंधित गुटखा तथा पान मसाला को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी चास ने बताया कि वैश्विक महामारी COVID-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रतिबंधित गुटखा, कत्था, पान मसाला के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। ताकि इन तत्वों का सेवन करने मात्र से वायरस के संक्रमण की चपेट में कोई न आ सके। अतः समय रहते संक्रमण को कम करने हेतु पान मसाला तथा गुटका के खिलाफ पूरे चास अनुमंडल में छापेमारी अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है।

छापेमारी अभियान के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के रूप में प्रवीण रोहित कुजुर तथा जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्व मिंज ने चास बाजार स्थित कई पान दुकानों पर छापामारी किया तथा गुटखा व पान मसाला को जप्त किया। छापेमारी के क्रम में पदाधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना मास्क पहने दुकान पर कोई व्यक्ति खड़ा ना रहे तथा दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए ग्राहकों को सामान दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *