Advertisement

कथारा में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो।  14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए जवानों की आत्मा की शांति के लिए कथारा में बीते 16 फरवरी को मोटर यूनियन एसोसिएशन व् स्थानीय व्यवसायियों ने जुलुस व् श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जुलुस व् सभा का नेतृत्व बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह कर रहे थे। कथारा महाप्रबंधक कार्यालय फुटबॉल मैदान से जुलुस के साथ पाकिस्तान मुर्दावाद आदि नारो के साथ मार्च निकाल गया।

कथारा मोड़ मुख्य चौक के समक्ष सभा में तब्दील हो गया। यहां पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की गई। मौके पर मजदूर नेता राजू रविदास, मोटर यूनियन एसोसिएशन के अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, अब्दुल रहीम, प्रताप ठाकुर, दिलीप कुमार, दीपू वर्मन, पवन भाटिया, संजय कुमार यादव, राजेंद्र शर्मा, श्याम यादव, अब्दुल कलीम, दशरथ यादव, चंदन सिंह, नवीन सिंह, राजू, महेश सिंह, मुन्ना सिंह, चंदन सिंह सैकड़ों दुकानदार और टेंपु चालक शामिल थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *