Advertisement

कोयला खदानों का निजीकरण एवं मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं-फौजी

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी ने 19 जून को करगली गेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। बेरमो कोयलांचल (Bermo Coalfield) दौरे के क्रम में फौजी ने धोरी क्षेत्र के कल्याणी में 2-4 जुलाई तक कोयला क्षेत्र में हड़ताल की सफलता के लिए बैठक का शुरूआत की।

करगली रेस्ट हाउस (Kargali rest house) में पत्रकारों को संबोधित करते हुए फौजी ने कहा कि कोल इंडिया का निजीकरण और मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूर हितो की रक्षा के लिए संगठन किसी भी स्तर पर समझौता नहीं कर सकता है। सरकार मजदूरों के खिलाफ फैसला नहीं ले सकती है। उनकी मांगों के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा। फौजी के अनुसार केंद्र सरकार मजदूर व औद्योगिक विरोधी नीति को त्याग कर फैसला करें।

उन्होंने कहा कि मजदूर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए आगामी 2 से चार जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनावे। सरकार राष्ट्रीय कानून में संशोधन कर कमर्शियल माइनिंग के रास्ते खोलते हुए कोल इंडिया का आवंटन शुरू कर दिया। मौके पर यूनियन राष्ट्रीय सचिव डॉ संतोष कुमार, सीसीएल क्षेत्रीय सचिव अनिल सिंह, राजेश अखौरी, प्रकाश कुमार,राकेश कुमार सिंह, धनंजय रवानी, धनेश्वर महतो, मुरारी राम, आनंद मिश्रा, प्रशांत चौधरी, गणेश सिंह, अशोक सिंह, अमृत सिंह, अजीत सिंह, जलेश्वर महतो, महेश रवानी, आलोक रंजन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *