एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश (Bharatiya Janata Yuva Morcha Jharkhand Pradesh) के द्वारा 30 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जी (JEE) एवं नीट (NEET) परीक्षा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किस्लय तिवारी उपस्थित थे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि JEE और NEET की परीक्षा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा झारखंड के पांच शहरों में परीक्षा केंद्र के बाहर सहायता शिविर लगाया जाएगा। जिसमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो (Bokaro) और धनबाद शामिल है। साथ ही बाहर से आने वाले छात्र छात्राओं के सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। जिस किसी भी छात्र छात्रोंओ को कोई भी असुविधा हो वह इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी। बाहर से आने वाले छात्र छात्राओं को वाहन द्वारा सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी तथा प्रतेक सेंटर के बाहर एक कैंप लगाया जाएगा। जिसमें मास्क, सैनीटाइजर, चाय, बिस्किट आदि की व्यवस्था छात्र छात्रों एवं उनके साथ आये अभिभावकों के लिए किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि शिक्षा में राजनीतिकरण नहीं होनी चाहिए।
परंतु वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शिक्षा पर राजनीतिकरण किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार को शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है। राज्य सरकार को जितना सहयोग करना चाहिए था उतना सहयोग नहीं कर रही है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किस्लय तिवारी ने कहा कि भाजपा रचनात्मक काम में विश्वास करती है। इसी उद्देश्य को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता परीक्षा के दिन निस्वार्थ भाव से छात्र छात्राओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए अपनी सेवा देने के लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पांच केंद्रों पर लगभग 22000 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।
सभी केंद्रों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी गाड़ी लेकर खड़ा रहेंगे और छात्रों को उनके सेंटर तक पहुंचाने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है वह इस प्रकार है:- रांची = 87093/83985, 82108/73562, 91228/80144, 70500/70505, 79922/82691, हजारीबाग=94709/69473, 91029/93059, 70047/08197, जमशेदपुर=93346/36307, 98351/75651, 62027/97933,
बोकारो=92623/89999, 82101/86730। जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी।
![]()











