Advertisement

तीन चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

अशोक सिंह/ बगोदर (गिरिडीह)। गिरीडीह (Giridih) जिला के हद में बगोदर पुलिस ने अटका के एक डीलर की राशन दुकान से राशन व् किरासन की चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को पेट्रोलिंग टीम ने मौके से धर दबोचा। पकड़े गये चोरो के खिलाफ 26 जून को मामला दर्ज कर गिरिडीह जेल भेज दिया।

इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 25 जून की रात्रि अटका के डिलर मनोज साहा की दुकान से कुंडी तोड़कर राशन, किरासन की चोरी कर भाग रहा था। जिसकी भनक डीलर को लगी। डीलर ने इसकी जानकारी बगोदर पुलिस के पेट्रोलिंग पार्टी को दी। सूचना पाकर बगोदर पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए तीनों चोरों को डीलर के सहयोग से दौड़ा कर मौके पर धर दबोचा।

उक्त चोरो के पास से राशन किरासन के साथ ताला तोड़ने का एक रड के साथ गिरफ्तार किया गया। चोरो ने अपनी गुनाह को कबूल करते हुए अपना नाम बसंत मुसहर, प्रयाग मुहर तथा संतोष मुसहर बताया। जो अटका के ही रहने वाला है। बगोदर पुलिस ने चोरी गए सामानों को जब्त कर लिया है। जिसमें1 क्विंटल चावल, 75 किलोग्राम दाल, 50 लीटर किरासन तेल शामिल है। वहीं पेट्रोलिंग पार्टी में बगोदर थाना के अवर निरीक्षक यमुना चौधरी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *