अशोक सिंह/ बगोदर (गिरिडीह)। प्रतिबंधित संगठन न्यू सशक्त पिपुल्स मोर्चा के सदस्य लव कुमार को आखिरकर बगोदर पुलिस (Bagodar Police) ने गुप्त सुचना के आधार पर विष्णुगढ थाना क्षेत्र के चुकचुको से गिरफ्तार कर गिरिडीह (Giridih) जेल भेज दिया। बता दें कि आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराधिक मामले लव कुमार पर दर्ज है। एक वर्ष से वह फरार चल रहा था। एक वर्ष से बगोदर पुलिस को उसकी तलाश थी। बगोदर थाना में कांड क्रमांक 12/19 भादवि की धारा 384/385/427/435/34 दर्ज हैं। वहीं न्यू सशक्त पिपुल्स मोर्चा प्रतिबंधित संगठन के मुख्य सरगना सहित अन्य अभियुक्त पहले ही जेल जा चुके हैं।
![]()












Leave a Reply