Advertisement

सौहार्द बिगाड़ने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो ए एसपी आर राम कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में प्रेस कांफ्रेस कर पत्रकारों को बताया कि बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत राजा बाजार स्थित कब्रिस्तान में गयासुद्दीन अंसारी मंगलवार की सुबह नमाज के बाद तस्बीह पढ़ रहे थे। तस्बीह पढ़ने के क्रम में गोविंदपुर निवासी आरोपी नीतेश पांडेय कब्रिस्तान की दीवार लांघ कर अंदर गया, और गयासुद्दीन अंसारी के साथ धक्का मुक्की किया और हिंदू धर्म से संबंधित नारा लगाने को कहा।

इसी बीच ग्रामीणों के घटना स्थल पर आने का कारण नीतेश भाग गया। इसके बाद गयासुद्दीन अंसारी ने बोकारो थाना में लिखित शिकायत दी। उक्त शिकायत के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने दल गठन कर मुर्गी फार्म तालाब के पास से नीतेश को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी दल में उमेश कुमार ठाकुर के अलावा सुरेश कुमार राम, मनोज कुमार झा, हवलदार गयासुद्दीन खान, गुलाब देव मरांडी, मनोज कुमार मंडल शामिल थे।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *