Advertisement

पीएम मोदी ने हजारीबाग में रखी परियोजनाओं की आधारशिला

साभार/ हजारीबाग (रांची)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हजारीबाग में झारखंड को कई सौगातें दी हैं। पीएम मोदी ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। बोले, भगवान बिरसा मुंडा की कर्मभूमि को जोहार। भीड़ देखकर बोले, हर बार पहले की रैली का रिकॉर्ड टूट जाता है। आपका प्यार ही हमारे काम करने की ताकत है। झारखंड की धरती क्रांति वीरों की धरती है। शहीद विजय को श्रद्धांजलि। अभिभावक के रूप में शहीदों के परिवारों के लिए काम करना है। झारखंड के काम को और गति देने आया हूं।

झारखंड में आयुष्मान योजना के तहत 57000 लोगों का इलाज हुआ। देवघर में एम्स के बाद अब झारखंड को तीन मेडिकल कॉलेज मिल रहे हैं। वह भी एक ही दिन में। पीने के पानी की 350 योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ है। सिंचाई के लिए मंडल डैम मिला। 27 लाख किसानों को स्मार्टफोन देंगे। किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

किसान सम्मान निधि योजना की हमने शुरुआत की है। रामगढ़ में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन हुआ है। हजारीबाग की बेटी कैप्टन शिखा सुरभि का जिक्र करते हुए कहा, बेटियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। एकलव्य मॉडल स्कूल पूरे देश भर में बेहतर साबित होंगे। कान्हा दुग्ध योजना से कपोषण दूर होगा।

झारखंड सहित देश के लगभग सभी आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। यहां ऐसे करीब दो दर्जन स्कूल शुरू हो चुके हैं और 70 नए स्कूल खोलने की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार हर वर्ग को सशक्त करने में जुटी है। इसी के तहत दो शिक्षण संस्थानों का उद्घाटन किया गया। तीन वर्ष पहले झारखंड में केवल तीन मेडिकल कॉलेज थे और आज एक ही दिन में तीन मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। इससे युवाओं को यहीं पर मेडिकल की पढ़ाई का अवसर तो मिलेगा ही। साथ ही, स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर होंगी।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *