एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर शिशु विकास विद्यालय संडेबाजार बेरमो (Bermo) जिला बोकारो के नेहरू उद्यान में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षक – शिक्षिकाओं ने फ्लैट्स के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ो को लगने का संदेश दिया। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य राम अयोध्या सिंह ने कहा कि मानव जाति के स्वास्थ्य जीवन के लिए अधिक से अधिक पेड़ो को लगाने के साथ ही पेड़ों की कटाई रोकने के लिए लोग आगे आए।

मौके पर प्रधानाध्यापक राम अयोध्या सिंह, उप-प्राचार्य मो असलम, वरीय शिक्षक रूपेश केशरी,शिक्षिका रंभा सिंह, ममता सिन्हा, शिक्षक शैयद सरफराज हुसैन, नीलम देवी, गुरुवारी देवी, ललिता देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। यहां सोशल डिस्टेंस का विशेष तौर पर ध्यान रखते हुये इसका पुरी तरह से पालन किया गया।
![]()












Leave a Reply