Advertisement

गणमान्यों के निधन से मर्माहत है क्षेत्र की जनता-अजय

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। कथारा क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्रों में विभिन्न गणमान्य लोगों के निधन से कथारा मर्माहत है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उक्त बातें श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने 26 जुलाई को जगत प्रहरी से एक भेंट में कही।

सिंह ने कहा कि शनिवार(25 जुलाई) का दिन कथारा क्षेत्र के लिए बहुत ही पीड़ा दायक साबित हुआ। जहां एक ओर बोकारो (Bokaro) के पूर्व विधायक झिरकी निवासी स्वर्गीय इजराइल अंसारी की पत्नी का निधन हुआ। वहीं झीरकी निवासी पूर्व विधायक के चचेरे भाई गुलाम सरवर का पेटरवार प्रखंड के जोड़ा महुआ के निकट सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जबकि गोविंदपुर परियोजना में मुंशी के पद पर कार्यरत अशोक ठाकुर का निधन हुआ। दूसरी ओर कथारा वाशरी (Kathara washrey) के कर्मचारी रामानुज पांडेय का निधन होने से लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी तथा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सूर्यपत सिंह, सीसीएल रीजनल सचिव अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, आशीष चक्रवर्ती, मंसूर खान, रंजय कुमार सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमल कांत सिंह, श्रीकांत यादव, विश्वनाथ राज, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, शंकर पासवान, इंदर लाल यादव, अशोक रविदासन बलराम गोप, अर्जुन चौहान, नसीम अख्तर, सीएस प्रसाद, कन्हैया राम, डे बेंजामिन, युवा कांग्रेस के विजय यादव, राजेंद्र वर्मा, उपेंद्र चौहान, मंटू यादव, शशि कुमार सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *