Advertisement

अब झारखंड में शराब बंदी की मांग

प्रहरी संवाददाता/ जैनामोड़ (बोकारो)। नारी सशक्तिकरण समिति ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दुर्गा देवी तापडिया के अध्यक्षता में किया। उपायुक्त से धरना के माध्यम से झारखंड में बिहार की तर्ज पर शराब की बिक्री पर तत्काल रो लगाने की मांग की गई। शराब से समाज में बुरा असर पड़ता है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार होता है।

पति अपनी पत्नी के साथ गाली- गलौज, मारपीट तथा चरित्र पर शक करते हैं। इस मौके पर इंडियन पीपुल्स पार्टी के अरविंद कर्ण ने कहा कि शराब की बिक्री झारखंड में पूरी तरह ऊफान पर है। इस बिक्री पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

इस धरना का संचालन परमेश्वर गोयल ने किया, साथ में विनोद तापडिया, वार्ड पार्षद नरेश प्र. सिंह, सुशील गर्ग, दुर्गा सिंह, सती देवी, सुमती देवी, आभा देवी, मीनू गोलय, आशा देवी, प्रदीप सिंह, भगत जी, मिथुन दत्ता, संजय मंडल, सोनू साव, मिठू वर्णवाल, करण तापडिया आदि ने सभा का संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *