Advertisement

COVID-19 से बचने के लिए शहर वालों ने लिया निर्णय

बाहरी लोगों के प्रवेश पर महल्लो वालों ने लगाई रोक

संवाददाता/ तेनुघाट। लॉकडाउन के बाद जहां ग्रामीण इलाकों में लोग ब्रैकेटिंग कर लोगों को आने जाने के लिए रोक रहे हैं। वही शहरी क्षेत्र में भी इसका असर देखा जा सकता है। इसे लेकर गिरिडीह (Giridih) स्थित मकतपुर इंदिरा कॉलोनी में भी लोगों के आवागमन में रोका गया है। पैदल आने जाने वाले को तो राहत मिलेगी। मगर गाड़ी वालों के लिए कोई राहत नहीं है। उसे बंद कर दिया गया है। बाहरी लोगों को आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। कोई भी बाहरी आदमी इस रास्ते से आना जाना नहीं कर पाएगा।

बांस बल्ला वगैरह का बैरिकेडिंग कर रास्ता बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर के लोग अगर इस रास्ते से आते जाते हैं, तो उन्हें अपना आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा। नहीं तो उन्हें इस रास्ते से नहीं जाने दिया जाएगा। अगर बिना कॉलोनी निवासी वालों के कोई भी इस रास्ते से गुजरने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। ब्रैकेटिंग करने वालों में सुनील जैन, विजय कुमार, प्रणय कटरियार, कुणाल कटरियार, मनीष जैन, सत्यम कटरियार, अनिल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *