Advertisement

बोकारो में मिला गुड़िया बम से दहशत

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) शहर में अपराधी तत्वों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घर में गुड़िया बम फेकने की घटना से शहर में दहशत फैल गया। हालांकि विस्फोट नहीं हुआ। रांची से आये बम निरोधक दस्ते ने बम को समय रहते डिफ्यूज कर दिया। मामले की जांच में बोकारो पुलिस जुटी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो शहर के सेक्टर 12 थाना के हद में सेक्टर 12 ए शॉपिंग सेंटर के पास खिलौना गुड़िया में जिलेटिन बम मिला है। आपराधिक तत्वों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से खिलौना के अंदर जिलेटिन बम प्लांट करके 12 ए शॉपिंग सेंटर पास रहने वाले विजय कुमार डे के घर में फेंक दिया गया। हालांकि बम विस्फोट नहीं हुआ। रहिवसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रांची से बम निरोधक दस्ते को बुलाया। बम निरोधक दस्ता ने बम को डिफ्यूज कर दिया। बताया जा रहा है कि है किसी बड़ी साजिश के तहत विनय कुमार डे के घर में खिलौना में जिलेटिन बम प्लांट करके फेंका गया था।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सेक्टर 12 थाना प्रभारी ने बताया की खिलौना में बम भरकर विनय कुमार डे नाम के व्यक्ति के घर में फेंक दिया गया। हालांकि बम विस्फोट नहीं हुआ। राँची से आए बम निरोधक दस्ता ने बम को डिफ्यूज कर दिया। किसने बम घर में फेंका और किस वजह से फेंका गया इसकी जांच की जा रही है। राँची से आये बम निरोधक दस्ता बोकारो पहुंचकर बम को डिफ्यूज कर दिया है। जिससे बड़ी घटना टल गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *