Advertisement

जलापूर्ति विवाद को पंचायत के मुखिया ने सुलझाया

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत में पेयजल एवं स्वक्षता विभाग द्वारा बनाये गए पानी टंकी से लगभग तीन सौ कंज्यूमर को जलापूर्ति की जा रही है। गांव के दो रहिवासीयों ने बीते दिनों टंकी से जबरन पानी सफ्लाई को बंद करा दिया गया। इसको लेकर गांव में तनाव के स्थिति उत्पन्न हो गया।

दोनों पक्षों में बढ़ते विवाद को गंभीरता से देखते हुए स्थानिय मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम तथा समाजसेवक नारायण प्रजापति ने त्वरित सुलझाया और निर्बाध जलापूर्ति करने का कार्य प्रारंभ कराया। ज्ञात हो कि यहां ग्रामीण सड़क पर सप्लाई पानी के बहाव को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था।लाॅक डाउन खत्म होने के बाद जिनके घरों से पानी निकलता है उसे बंद करने का निर्देश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *