Advertisement

कोई भूखा ना रहे इस महामारी में, मोदी आहार बंटा

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। कोरोना (Coronavirus) और लॉकडाउन के कारण जहां लोगों में भय उत्पन्न हुआ है। वहीं आर्थिक हालात भी खराब हो गयी है। खासतौर पर गरीब और मजदूर तबके के लोग जो दैनिक मजदूरी करके अपनी आजीविका का पालन करते थे। इन परिवारों को लॉकडाउन की स्थिति में बेरोजगार हो जाने की स्थिति से अपने आजीविका व् भरण-पोषण करने में दिक्कत हो रहा है।

ऐसे में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। एवं लगातार विगत कई दिनों से मोदी आहार के माध्यम से इन सभी परिवार को मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने मे मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

आज इसी कड़ी में समाजसेवी ब्रजेश सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) बोकारो जिला के कार्यकर्ताओं के प्रयास से बालिडीह मंडल अंतर्गत नरकरा पंचायत के सुदूर गांव पूर्वटांड़ में आदिवासी परिवारों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया। जिसमें चावल आटा, हल्दी, नमक, तेल, मसाला, साबुन, सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया।

राशन ग्रहण करने के लिए आए सभी लोगों को कोरोना वायरस संबंधित सावधानी व बचाव की कई जानकारियां भी देने के बाद उन्हें पर्याप्त दूरी में पंक्तिबद्ध कर मोदी आहार वितरित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अपनी सेवा देने वालों में भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, राजीव कंठ, प्रदेश नेत्री अर्चना सिंह, अशोक कुमार वर्मा, शंकर रजक, इन्दु शेखर मिश्रा, श्याम लोचन सिंह, नीरज कुमार जी, श्री अमरेन्द्र गिरि, अविनाश, प्रकाश ठाकुर जी, सुनीता सिंह, सीमा सिंह, विपिन कुमार, श्याम झा, मेहिलाल मुर्मू आदि कई साथी गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *