एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। गत् 5 मार्च को सीसीएल (CCL) के कथारा अतिथिगृह (Kathara guesthouse) में नव गठित पत्रकार एकता मंच के सदस्यों व पदाधिकारियों ने 6 मार्च को कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के पंजाबी के साथ परिचायत्मक बैठक की। यहां मंच ने जीएम कक्ष में जीएम पंजाबी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान पत्रकारों ने जीएम के समक्ष कई मुद्दे रखे। जिसमे सबसे अहम क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक कॉन्फ्रेंस कक्ष सह प्रेस क्लब देने का आग्रह किया। जीएम ने मंच से इस बावत आवेदन देने की बात कही।
जीएम पंजाबी ने मंच द्वारा सुझाए गए कई बिंदुओं को गंभीरता से लिया तथा उपस्थित मंच के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे सही व वाजिब है, वे उपरोक्त विषय पर निश्चित रूप से ध्यान देंगे। उन्होंने यह भी कहा की मीडिया प्रजातंत्र का चौथा और सशक्त स्तम्भ है। मीडिया समाज के लिए आंख और कान का काम करता है।
आपका सहयोग भी सीसीएल के प्रति काफी सराहनीय रहा है। आप सभी कंपनी का अहम हिस्सा हैं। कंपनी का संबंध हमेशा मिडिया से मधुर रहा है और निश्चित रूप से आगे भी रहेगा। मौके पर मंच के अध्यक्ष जगदीश महतो मास्टर, कार्यकारी अध्यक्ष एसपी सक्सेना, सचिव विजय कुमार सिंह, आर पी सिंह, नवीन कुमार सिन्हा, जगदीश भारती, शंभू कुमार, वीरमणी पांडेय, पवन कुमार व अवीनाश कुमार के अलावा पीके दास, ओपी सिंह आदि सीसीएल अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply