Advertisement

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी का अभिनंदन

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कृष्ण चेतना क्लब कथारा में 19 जुलाई को नवनियुक्त भाजपा बोकारो जिलाअध्यक्ष सह जिप सदस्य भरत यादव तथा प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी विनय सिंह का स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन व स्वागत किया। मौके पर आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद व संचालन मनोज तिवारी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नवनियुक्त दोनो पदाधिकारियों का माला पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित लोगो ने पदाधिकारियों के प्रति आशा व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपील की। यहां नवनियुक्त दोनो मुख्य अतिथियों ने उपस्थित लोगो व पार्टी कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया कि वे हमेशा उनके विश्वास पर खरा उतने का प्रयास करेगे।

मौके पर मुख्य रूप से महिला नेत्री कांति सिंह, रामजी सिंह यादव, दिलीप कुमार, राजू स्वामी, यदु गोप, एम एन सिंह, बालदेव यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, राजेश पांडेय, जय नारायण गोप ,संजय यादव, रामेश्वर चौधरी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *