Advertisement

स्वर्णकार समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने मुनीश वर्मा

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला के हद में जरिडीह बाजार (Jaridih Bazar) निवासी स्वतंत्र पत्रकार मुनीश वर्मा को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उक्त आशय की जानकारी स्वयं मुनीश वर्मा ने 4 अगस्त को दूरभाष पर जगत प्रहरी को दी।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान (रजि,) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राजपूत ने अपने पत्र क्रमांक- CO/P/3399/मनोनयन (एस) 2020 के द्वारा उन्हें झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है।

वर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसाद सोनी, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी गौतम बर्मन, प्रदेश संगठन सचिव गोविन्द स्वर्णकार , हजारीबाग जिला अध्यक्ष मिथिलेश बर्मन के अलावे बोकारो जिला एवं बेरमो अनुमंडल के स्थानीय स्वर्णकार समाज के लोगों ने बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *