Advertisement

मुनीश वर्मा को मिला कलम साधक की उपाधि

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। अखिल भारतीय कला साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और बेरमो के स्वतंत्र पत्रकार जरीडीह बाजार निवासी मुनीश कुमार वर्मा को “बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी “आगरा (उत्तर प्रदेश) के द्वारा “कलम साधक” की उपाधि प्रदान किया गया है। वर्मा को सम्मानित किए जाने से क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष देखा जा रहा है।

ज्ञात हो की स्वतंत्र पत्रकार मुनीश कुमार वर्मा (Munish Kumar Verma) पत्रकारिता के साथ साथ साहित्य के क्षेत्र में भी उपस्थित दर्ज करते रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से वर्मा आध्यात्मिक कार्य ” शिव शिष्य परिवार” से जुड़कर झारखंड,बिहार तथा बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में शिव गुरु की चर्चा करते रहे हैं। वर्मा को “कलम साधक” की उपाधि/सम्मान मिलने पर क्षेत्र के समाज सेवियों, स्वतंत्र पत्रकारों तथा अन्य शुभ चिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *