निगम के सफाई कर्मियों की सभी जायज मांगे मान ली गई- अपर नगर आयुक्त
एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बगैर किसी सूचना के बीते 5 सितंबर से चास नगर निगम में कार्यरत सफाई मित्र अनुपस्थित है। इसी संबंध में 14 सितंबर को बोकारो (Bokaro) परिसदन के सभागार में जिला प्रशासन एवं सफाई कर्मियों के साथ वार्ता आयोजित किया गया। वार्ता के बाद नगर निगम के सफाई कर्मियों की सभी जायज मांगे मान ली गई। सभी कर्मी 15 सितम्बर से अपने-अपने कार्यो में लौटेंगे। सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। उक्त जानकारी बोकारो जिला जनसंपर्क कार्यालय कर्मी आशुतोष कुमार ने दी।
![]()











