Advertisement

मुंबई पुलिस ने देवघर से साइबर अपराधियों को दबोचा

एस.पी.सक्सेना/ देवघर (झारखंड)। मुंबई पुलिस ने बीते दिनों देवघर के सोनारायडीह में छापा मारकर तीन आरोपी को साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुंबई के सैनी थाना में दर्ज साइबर क्राइम के कांड क्रमांक 385/18 के मामले में मुंबई पुलिस ने देवघर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। छापेमारी देवघर के सोनारायठाढ़ी में की गई।

छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। सोनारायठाढ़ी थाना के हद में दोंदिया नावाडीह के रहने वाले 22 वर्षीय राजकुमार, 25 वर्षीय मिलन कुमार सुंदरम तथा 19 वर्षीय राजकुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की ठगी के मामले में यह गिरफ्तारी की गयी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक और एक एटीएम कार्ड जब्त किया है। इस बाबत बीते 14 मार्च को आयोजित एक प्रेस वार्ता में देवघर के पुलिस कप्तान एनके सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई यह छापेमारी मुंबई पुलिस और देवघर पुलिस की संयुक्त कार्यवाई थी।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *