Advertisement

सांसद प्रतिनिधि ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर का किया उदघाटन

अशोक सिंह/ बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड के अटका कसियाटांड में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उदघाटन 4 जून को सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। विदित हो कि कसियाटांड के रहिवसियों ने ट्रांसफार्मर की समस्या से सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार को अवगत कराया था। जिसके बाद सांसद प्रतिनिधि ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को जानकारी देकर तुरंत बिजली विभाग के अधिकारीयों से ट्रांसफॉर्मर दिलवाने का आग्रह किया।

सांसद ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारीयों से बात कर जला हुआ ट्रांसफार्मर भेजवाकर एक ही दिन में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दिलवाये।जिससे वहां के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने सांसद व सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार को इस कार्य के लिए आभार जताया है। मौके पर महेंन्द्र मंडल, मनोज सिंह, दिपु मण्डल, मनोज मंडल, संतोष मण्डल, राजू पाण्डेय, अंजित कुमार, ईश्वर मण्डल, संजय प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद, सोमर महतो, मुन्ना सिंह, संजय मण्डल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *