Advertisement

भूलने की बीमारी से ग्रसित हैं विधायक संजीव

आदेश के बाद भी जेल सुपरिटेंडेंट ने नहीं कराया जांच

एस. पी. सक्सेना/ धनबाद (झारखंड)। जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह अमनेसिया नामक बीमारी से ग्रसित हैं। विधायक के वकील ने इससे संबंधित एक पिटीशन एडीजे/14 आलोक कुमार दुबे की न्यायालय में डाला है। जज ने जेल सुपरिटेंडेंट से इस संबंध में जवाब तलब किया है।

जानकारी के अनुसार धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड में जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह अमनेसिया नामक घातक व कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। बता दें कि मार्च 2017 में नीरज सिंह हत्या के आरोप में जेल में बंद संजीव सिंह को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार रांची शिफ्ट किया गया था। उस दौरान विधायक संजीव सिंह कई बीमारियों से ग्रसित हो गये थे।

वहां उनका इलाज किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उन्हें धनबाद वापस भेज दिया गया, जहां इस बीमारी के इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच रेफर किया गया था। वहीं पीएमसीएच के चिकित्सको ने मेडिकल जांच के लिए कहा था। इसके बाद जेल सुपरिटेंडेंट ने कोर्ट की मंजूरी मांगी थी। कोर्ट ने अगस्त 2018 में मेडिकल जांच के लिए मंजूरी दे दी थी।

बावजूद इसके जेल सुपरिटेंडेंट ने मेडिकल जांच नहीं कराया। इस मामले में विधायक के वकील ने 12 दिसंबर को एडीजे 14 आलोक दुबे की न्यायालय में पिटीशन डाला है। पिटीशन डालने के बाद कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल सुपरिटेंडेंट से जवाब तलब किया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *