Advertisement

बालू माफियाओं के खिलाफ खनन विभाग की छापेमारी

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में बरमसिया ओपी अंतर्गत अरिता बालू घाट पर छापामारी

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी गोपाल कुमार दास के नेतृत्व में 10 जून को बरमसिया ओपी अंतर्गत अरिता बालू घाट पर औचक छापामारी की गई। छापामारी स्थल पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गवाई नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टरों पर लोड किया जा रहा था। एक ट्रैक्टर द्वारा बांग्ला भट्टा से अवैध ईंट लोड किया जा रहा था।

छापामारी टीम को देखते ही अवैध उत्खननकर्ता एवं अवैध ईट लोड कर्ता मौके से चारों ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। तत्पश्चात चारों ट्रैक्टरों को जप्त कर बरमसिया ओपी लाया गया। सभी वाहनों, वाहन मालिकों, वाहन चालकों, वाहन में लदे खनिजों तथा इससे संबंधित अन्य अज्ञात लोगों पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत बरमसिया ओपी में जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।छापामारी टीम में खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक, अंचल निरीक्षक चंदनक्यारी, थाना प्रभारी बरमसिया ओपी तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *