Advertisement

सुभाष नगर में चित्रगुप्त महापरिवार का मिलन समारोह

तेनुघाट/ बोकारो। चित्रगुप्त महापरिवार करगली, बेरमो समिति के द्वारा सुभाष नगर के चित्रगुप्त भवन में रविवार 30 दिसंबर को वनभोज सह मिलन समारोह का कार्यक्रम होगा। जिसे लेकर करगली, बेरमो समिति के सदस्यों ने तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार के संरक्षक, अध्यक्ष, महासचिव एवं समिति के सदस्यों के साथ वनभोज सह मिलन समारोह में आने के लिए एक बैठक की। तेनुघाट के चित्रांश परिवार के सदस्यों ने आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चित्रगुप्त महापरिवार करगली, बेरमो समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, मुख्य संयोजक रतन लाल, सचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, प्रदीप सिन्हा सहित तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार के संयोजक कुमार अनंत मोहन सिन्हा, हरि शंकर प्रसाद, अजीत कुमार लाल, रतन कुमार सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार सहित कई लोग मौजूद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *