Advertisement

माता जागरण में रातभर झूमते रहे श्रद्धालुगण

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। त्यौहार के मौसम में जगह- जगह माता जागरण का आयोजन विभिन्न समितियों द्वारा किया जा रहा है। इस कड़ी में बीते 10 अक्टूबर की रात्रि कथारा चार नंबर स्थित आंबेडकर पार्क परिसर में जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर द्वारा आयोजित जागरण में धनबाद से आये जगराता मंडली के कलाकारों ने अपने कर्णप्रिय गीतों से उपस्थित श्रद्धालुओ को रातभर झूमने को विवश कर दिया।

जगराता कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मंत्री व् लोकप्रिय मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, कथारा जीएम बी के सिंह, वाशरी पीओ आर के मिश्रा तथा कोलियरी पीओ जे एन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर धनबाद के कतरास से आये सुदेश सिंह की जागरण मंडली के गायक कलाकार चंद्रशेखर पांडेय, बबलू बावली, गायिका सुरभि सिंह भोजपुरिया, श्वेता सिंह आदि ने माता रानी के भक्ति गीतों से उपस्थित श्रद्धालुओ को झूमने को विवश कर दिया।

मौके पर उपस्थित मजदूर नेता अजय कुमार सिंह की धर्मपत्नी अर्चना सिंह ने गायिका सुरभि सिंह भोजपुरिया को माता रानी का प्रतीक लाल चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। जबकि दुर्गा पूजा समिति के सचिव रामकेवल सिंह व् मजदूर नेता अजय कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया।

जागरण कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से रामकेवल सिंह, अजय कुमार सिंह, एमएन सिंह, कमलकांत सिंह, राजेश पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, विश्वनाथ राज, राजू सिंह, दीपक कुमार आदि की अहम भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *