Advertisement

नव प्राथमिक विद्यालय में हुआ प्रबंध समिति का गठन

जितेंद्र चौहान/ कथारा (बोकारो)। कथारा रेलवे कॉलोनी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण की एक सभा आयोजित कर विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया। मौके पर पर्यवेक्षक के रुप में गोमियां सीआरपी मृत्युंजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।

घंटो चली बैठक के बाद पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसके अनुसार शफीक अंसारी को अध्यक्ष, मंजर अंसारी को उपाध्यक्ष एवं सचिव विद्यालय की प्रधान शिक्षिका पूजा सिंह के अलावा 16 सदस्य कमेटी का भी गठन किया गया।

ज्ञात हो कि विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष के निधन के कारण चुनाव करवाया गया। सीआरपी श्रीवास्तव ने बताया कि इस कमेटी के गठन के बाद विद्यालय के प्रबंधकीय व्यवस्था सुदृढ़ होती है बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम मिलती है तथा विद्यालय की निगरानी सुचारू रूप से किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *