एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। धनबाद से रांची जा रही कार व बस में टक्कर होने से कार में सवार महिला की मौके पर मौत हो गयी। घटना तीन नवंबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना इलाके के रजरप्पा मोड़ के पास बस और कार में टक्कर हो गई। पेटरवार-रामगढ़ मुख्य सड़क एनएच-23 पर त्रिगुणा बस और स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में स्विफ्ट कार में सवार एक महिला की मौत मौके पर हो गयी। जबकि दुर्घटना में महिला के पति, तीन पुत्र व एक पुत्री एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से घटना के तुरंत बाद पेटरवार सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सभी घायलो को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।
![]()












Leave a Reply