Advertisement

एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे महिंद्रा के सीईओ

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के सीईओ विनोद सहाय अपने एकदिवसीय झारखंड दौरे पर बीते 2 जनवरी को महिंद्रा ट्रक एवं बस डिवीजन के रांची स्थित नेक्सरा मोटर प्राइवेट लिमिटेड नगड़ी (रांची) के शोरूम पहुंचे। उनके साथ झारखंड बिहार के क्षेत्रीय प्रबंधक किंशूक अग्रवाल, एरिया बिजनेस प्रबंधक शैलेश मिश्रा एवं डीलर डेवलपमेंट मैनेजर अशफाक आदि थे। सीईओ के आगमन का उद्देश्य पिछले 8 सालों से मोटर द्वारा अपने अधीन एरिया में किए गए कार्यों तथा ग्राहकों को दिए गए सर्विस सुविधा का अवलोकन करना था।

उनके आगमन पर नेक्सरा मोटर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुशील महतो एवं कार्यकारी निदेशक तरुणदीप के द्वारा झारखंडी परंपरा से सीईओ का स्वागत किया गया। नये साल के प्रथम सप्ताह में सीईओ विनोद सहाय का झारखंड आगमन अहम माना जा रहा है। महिंद्रा ट्रक एवं बस का बिजनेस का झारखंड में और ग्रोथ कैसे हो इस पर अपने सुझाव भी दिए।

विनोद सहाय ने महिंद्रा ट्रक एवं बसो की झारखंड में अच्छी बिक्री तथा ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए बधाई दी। सीईओ का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से नेक्सरा मोटर्स रांची के जी एम ब्रिजेश सिंह, आर के चौधरी, विक्रय प्रबंधक निशिकांत चौहान, चुनचुन मिश्रा, कनक कांत, स्वीटी सिंह व सर्विस मैनेजर कुणाल सिंह अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *