Advertisement

मां मनसा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में मां मनसा पूजा पुराना सिनेमा हॉल गोमिया, सार्वजनिक मनसा देवी मंदिर सहित साड़म-होसिर क्षेत्र में 19 अगस्त को धूमधाम से प्रतिमा विषर्जन के साथ तीन दिवसीय पूजा संपन्न हो गई।

बताते चलें कि क्षेत्र के होसीर पुराना सिनेमा हॉल समीप सार्वजनिक मनसा मंदिर, मडई टोला, नौवाटोली, कुम्हार टोली, जरासंध नगर बुटबरिया, केवट टोला आदि क्षेत्रों में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने निर्जला उपवास कर सांपों की देवी मां मनसा से घर परिवार एवं क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

पूजा की शुरुआत भक्तों के द्वारा मंत्रोउच्चारण करते हुए 18 अगस्त की देर रात्रि क्षेत्र के नदी तालाब से स्नान कर कलश में जल भरकर मंदिर में कलश को स्थापित कर श्रद्धा पूर्वक पूजा की शुरुआत की गयी। कई भक्तों के द्वारा मां से मांगी गई मन्नते पूरी होने पर बलि की प्रथा भी निभाया जाता हैं। इस मौके पर पूरा क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना हुआ था। मौके पर हीरालाल ठाकुर, काशी, दीपक ठाकुर, एकलव्य प्रजापति, बसंत राम, बबलू राम, उमेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, धनेश्वर प्रसाद, जगदीश राम आदि मौजूद थे।

Loading