Advertisement

कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी-कुमार अनंत मोहन

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा ने 20 जुलाई को पत्रकारों को बताया कि पूरे झारखंड में अभी बहुत जरूरी है कि कम से कम 15 दिन का लॉक डाउन लगाया जाए। प्रतिदिन 200 से अधिक संक्रमित मिल रहा है। साथ ही लोग इस बीमारी से बचने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं। लोगों को इसके लिए सचेत होना बहुत जरूरी है। लोगों को चाहिए कि वह मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

मगर ऐसा कहीं होता नजर नहीं आ रहा है। लोग ना तो मास्क और न सोशल डिस्टेंस का पालन करते नजर आ रहे हैं। जिस कारण बीमारी की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए जरूरी है की लॉकडाउन पूरी तरह से लगाया जाए। लॉकडाउन लगने से इससे बचा जा सकता है।

वही बेरमो (Bermo) अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में भी पूरे अनुमंडल के लोग आ रहे हैं और लोग मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे इसके बढ़ने की संभावना लगातार नजर आ रही है। सरकार के द्वारा अनलॉक हो जाने के बाद सिर्फ घोषणा ही नजर आ रही है। मगर लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। इसके लिए मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि झारखंड में लॉकडाउन लगाएं और लोगों को सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर अधिवक्ता हरिशंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, डीएन तिवारी, रबिन्द्रनाथ बोस, रतन कुमार सिन्हा, बीरेंद्र प्रसाद सहित कई अधिवक्ता गण मौजूद थे और सभी ने उनकी बातों का समर्थन करते हुए सरकार से एक बार फिर लॉक डाउन लगाने की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *