अनुमंडलीय अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था का अभाव

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) विधानसभा के पूर्व विधायक सह सरकार में मंत्री रहे माधव लाल सिंह ने बोकारो उपायुक्त से तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल, चतरोचट्टी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र एवं महुआटांड उप स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त चिकित्सक व चिकित्सा सुविधा व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। सिंह के अनुसार तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में महज दो ही चिकित्सक पदस्थापित हैं। जिस कारण रात्रि सेवा रहिवासी मरीजों को नही मिल पाता है।

कुछ यही हाल चतरोचट्टी एवं महुआटांड उप स्वास्थ्य केंद्र में है। जहां महीने में महज चार दिन ही डॉक्टर सेवा देते हैं। लिहाजा चतरोचट्टी क्षेत्र के रहीवासियों के बीमार होने पर बनासो, विष्णुगढ़ और गोमियां आकर इलाज कराते हैं। कई बार लंबी दूरी के कारण रास्ते में ही मरीज असमय काल के गाल में समा जाते हैं।

इसी प्रकार महुआटांड क्षेत्र के लोगों को रामगढ़ जाना पड़ता है और आर्थिक बोझ का उन्हें सामना करना पड़ता है। सिंह ने उपायुक्त बोकारो से तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो सहित चतरोचट्टी एवं महुआटांड उप स्वास्थ्य केंद्र में समुचित चिकित्सक पदस्थापित करने की मांग की है, ताकि गरीबों रहीवासियों को सरकार की तरफ से समुचित इलाज मिल सके।

 413 total views,  1 views today

You May Also Like