Advertisement

कथारा बना फुटबॉल चैंपियन

बोकारो थर्मल। लाहरियाटांड़ फुटबाॅल मैदान में गोल्डेन क्लब के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित छः दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। फाइनल मैच कथारा बनाम गोनियांटो के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में कथारा की टीम ने गोल मारकर ट्राफी जीता। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सह भाजपा नेता भरत यादव ने किया।

फाइनल समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभावान खिलाडी़ है। इस अवसर पर कमेटि के अध्यक्ष डेगलाल रजक, सचिव अशोक प्रजापति, कोषाध्यक्ष महेश रजक, संगरक्षक बूधन प्रजापति, कृष्णा रजक, मुलचंद प्रजापति, हेमलाल रजक, दशरथ रजक, चंद्रिका रजक, खिरोधर प्रजापति, गुलाब प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा। रेफरी की भुमिका में तुलसी महतो, दुलेश्वर प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, बासदेव महतो, बैजनाथ शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *