Advertisement

इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर मरीजों से मिले नेता

संवाददाता/ कथारा (बोकारो)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पुण्य तिथि पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथारा जेनरल हॉस्पिटल में मरीज़ों को फल आदि वितरण किया। इस मौके पर कथारा हॉस्पिटल की वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशा टोप्पो के साथ सभी वार्डो केमरीजों से स्थानीय नेताओं ने मुलाकात की।

इस मुलाकात में ईसराफिल अंसारी ने सभी का हाल पुछा। इस दौरे में अजय कुमार सिंह, मो फारुक, वेद व्यास चौबे, इम्तियाज अहमद, गणेश गोप, राकेश कुमार, झाकस नोनीया, पुष्पा- सिस्टर, किशोर वुत्र्मार अंथोनी व बड़ा बाबू राजू वर्मा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *