तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट एफ टाइप चौक में झारखंड का सांस्कृतिक पर्व करमा पूजा बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। इसे विवत सात दिन करमा का जावा जगाने और करमा डाईर का पूजा करने के बाद विसर्जन कर समापन किया गया।
प्रचीन परंपराओं के अनुसार इस पर्व में महिलाये एवं कुंवारी लड़कियां नियमानुसार सात दिनों तक करमा डाईर की पूजा अर्चना करती हैं। प्रति दिन जगा कर सुधि पूर्वक अंकुरित बीजों के पौधों एवं फल फूल और काशी से पूजा किया जाता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते वाले इस पर्व में बहन अपने भाई के सुख, शांति और समृद्धि के लिये प्रार्थना करती है।
इसका प्राकृतिक संदेश जाता है कि इस मौसम में किसान भाई के कठिन परिश्रम के बावजूद अंकुरित बीजों द्वारा पैदावार फसल सही सलामत हो बिज में कीटाणु न लगे। इसके लिये करमा गोसाइँ से प्रार्थना किया जाता है। इसे भादो एकादसी शुक्ल पक्ष का मुख्य पूजा माना जाता है।
![]()












Leave a Reply