Advertisement

कुष्ट रोग ग्रसित कन्या पूजन संपन्न

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला के हद में बीते 18 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर चीरा चास स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में कुष्ट रोगग्रस्त कन्याओ का पूजन किया गया। स्थानीय भाजपा नेत्री प्रगति शंकर ने कुष्ठ रोग से ग्रसित बच्चीयों का किया कन्या पूजन। भाजपा नेत्री ने महानवमी पूजा के अवसर पर चीरा चास के वास्तु विहार फेज-1 में 251 कन्याओ का पूजन किया।

कन्या पूजन कार्यक्रम में कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगो की कॉलोनी मंशा गेट के बच्चों को सम्मलित किया गया। कुष्ठ रोगियों के माताओ को भी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” के तहत सम्मानित किया गया। इस कार्य में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री प्रगति शंकर, मणिबाला चौबे, रिंकू ठाकुर, बन्दना झा सहित दर्जनों गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *