एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी (Kathara Coal Washrey) के परियोजना पदाधिकारी कानापर्थी मुरली बाबू बनाए गए। उन्होंने 13 अगस्त की संध्या वर्तमान पीओ आर सी सिंह से पदभार ग्रहण किया।
मौके पर कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी वाशरी आर.के.मिश्रा, परियोजना के उप कार्मिक प्रबंधक एस.डी.रत्नाकर, सर्वेक्षण प्रभारी नवेदूल हक, सुरक्षा प्रभारी रामनाथ राय, समाजसेवक बद्री नारायण मिश्रा, निजी सहायक सुरेश विश्वकर्मा, कर्मचारी सुजीत सरकार, बैजनाथ महतो, मानस सिन्हा, गोपेश्वर यादव आदि ने नये पीओ के.मुरली बाबू को बधाई दिया।
जानकारी के अनुसार वर्तमान पीओ आरसी सिंह का स्थांतरण रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा कोल वाशरी में बतौर पीओ किया गया है। पीओ मुरली बाबू इसी परियोजना में कार्यरत थे।
![]()











