प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में 13 अगस्त को आईएल स्थित कार्डबोर्ड मे गोमियां भाजपा के तीन मंडल गोमिया, ललपनियाँ और साड़म मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता गोमियां मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की।
संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सादगी से और सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी की बातों को दोहराते हुए कहा कि हम सबों को लोकल भोकल पर समाज और देश की प्रगति के लिए ध्यान देना होगा। आगामी आने वाले नगर परिषद और पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को अभी से ही इसके लिए तैयार रहना होगा। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने आगामी 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा को अपने अपने मंडल में सादगी से सफल बनाने का निर्देश दिया।
साथ ही 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाने के रूप में मनाने की बात कही गई। अपनी बातों को रखते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सार्थक करने के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा तभी लोकल भोकल की बातों को बल मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने कोरोना कालखंड में आए हुए प्रवासी मजदूर जो कि बेरोजगार हैं उनके लिए हर समस्या में खड़े रहने की बात कही।
कहा कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए और सभी तरह की मतभेदों को भुलाकर नए स्तर से संगठन की विस्तार किया जाएगा। भाजपा पदाधिकारियों को कहा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा, अन्यथा गोमिया विधानसभा और लोकसभा से भाजपा का नाम मिट जाएगा। इसके लिए तीनों मंडल अध्यक्षों को मिलकर काम करने के लिए कहा गया।
धन्यवाद ज्ञापन दीपक ठाकुर ने किया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देव नारायण प्रजापति, संयोजक रामजी प्रसाद, साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, ललपनियाँ मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल साव, गोमियां प्रभारी अनिल स्वर्णकार, जिला महिला महामंत्री संध्या रानी, डॉ सुरेंद्र राज, चंदना डे आदि उपस्थित थे।
![]()











